1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम:हर्बल एंड फूड पार्क में तीन जंगली हाथी गड्ढे में गिरने से घायल

असम:हर्बल एंड फूड पार्क में तीन जंगली हाथी गड्ढे में गिरने से घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2016 10:36 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 10:36 pm IST

असम के सोनितपुर जिले में एक हर्बल एंड फूड पार्क के निर्माण स्थल के पास तीन जंगली हाथी एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। इनमें एक हाथी का बच्चा भी शामिल है।

Elephant- India TV Hindi
Elephant Image Source : PTI

तेजपुर: असम के सोनितपुर जिले में एक हर्बल एंड फूड पार्क के निर्माण स्थल के पास तीन जंगली हाथी एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। इनमें एक हाथी का बच्चा भी शामिल है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक वन अधिकारी ने कहा कि हाथियों के झुंड में से एक बच्चा बाहर निकल गया और निर्माण स्थल की तरफ भागा और उसके पीछे उसकी मां और एक अन्य नर हाथी भागा और वे घोड़ामारी इलाके में एआईडीसी कांप्लेक्स में पतंजलि मेगा हर्बल एंड फूड पार्क के भवन की नीव डालने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में गिर गए।

नर हाथी किसी तरह गड्ढे से बाहर निकल आया, जबकि बच्चे को वन विभाग के कर्मचारियों ने बचाया और उसका इलाज करने के बाद उसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया। हालांकि मादा हाथी अब भी गड्ढे में फंसी है और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत