1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल के मंडी में बस दुर्घटना, 30 घायल

हिमाचल के मंडी में बस दुर्घटना, 30 घायल

 Written By: IANS
 Published : Aug 29, 2016 12:49 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 12:49 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को एक निजी मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

shimla road accident- India TV Hindi
shimla road accident

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को एक निजी मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 30 लोग घायल हो गए। बस में 60 यात्री सवार थे। बस कुल्लू शहर की ओर आ रही थी, जब राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर ज्वालापुर के पास बस खाई में गिर गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बस में ज्वालापुर, नागवेन और नजदीकी इलाकों के कम से कम 60 लोग सवार थे।"

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में जरूरत से ज्यादा यात्री सवार थे और ऐसा लगता है कि ड्राइवर ने एक मोड़ पर बस से नियंत्रण खो दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत