1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल: रामनवमी पंडाल पर हमले में चार घायल, भाजपा का टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

बंगाल: रामनवमी पंडाल पर हमले में चार घायल, भाजपा का टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2018 10:45 am IST,  Updated : Mar 25, 2018 10:45 am IST

प्रदेश में पहले ही रामनवमी मनाने को लेकर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं।

हमले के बाद घटना स्थल...- India TV Hindi
हमले के बाद घटना स्थल पर खड़े भाजपा कार्यकर्ता।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रामनवमी को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक होता दिख रहा है। राज्य में बीजेपी और पश्चिम बंगाल सरकार रामनवमी मनाने को लेकर आमने-सामने आ चुकी हैं। इसी दौरान खबर है कि पश्चिम बंगाल के शहर बर्धमान में बीती रात बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया गया रामनवमी पंडाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी पर इस हमले का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस हमले के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है।

क्या है पूरा मामला

पिछले कुछ सालों से राज्य में रामनवमी मनाने और इस दौरान रैली निकालने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सरकार और हिन्दू संगठनों का विवाद होता रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले ही भाजपा और आरएसएस पर रामनवमी के मौके पर दंगे करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा ममता बनर्जी ने किसी भी संगठन को रामनवमी के दौरान शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ जुलूस निकालने पर रोक दी थी। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीलिप घोष ने घोषणा की थी सशस्त्र रैली निकाली जाएगी अगर रैलियां रोकी गई तो संघर्ष होगा। प्रदेश में रामनवमी राजनीति के केंद्र में आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत