1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सवा करोड़ ने गैस सब्सिडी और 42 लाख लोगों ने रेल सब्सिडी छोड़ी, राष्ट्र निर्माण में दे रहे हैं योगदान : मोदी

सवा करोड़ ने गैस सब्सिडी और 42 लाख लोगों ने रेल सब्सिडी छोड़ी, राष्ट्र निर्माण में दे रहे हैं योगदान : मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2018 05:28 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 05:30 pm IST

वरिष्ठ नागरिकों के लिये रेलवे की छूट के छोड़ने के बारे में तो उन्होंने कोई अपील भी नहीं की, रेलवे ने स्वयं लोगों से पूछा कि क्या वरिष्ठ नागरिक छूट को त्यागना चाहते हैं।

प्रधानमंंत्री मोदी।- India TV Hindi
प्रधानमंंत्री मोदी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ महीनों में 42 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने स्वेच्छा से रेलवे की छूट का त्याग किया और अब तक 1 . 25 करोड़ परिवार रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ चुके हैं। मोदी ने कहा कि देश में ईमानदारी का एक वातावरण बना है और अधिक से अधिक लोग विभिन्न सब्सिडी एवं छूट का त्याग करके राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिये आगे आ रहे हैं। एम्स एवं सफदरजंग अस्पताल में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लालकिले से आग्रह किया था कि जो लोग सम्पन्न है, वे छोड़ सकते हैं तब एलपीजी की सब्सिडी छोड़ दें। और 1. 25 करोड़ परिवार सब्सिडी छोड़ चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिये रेलवे की छूट के छोड़ने के बारे में तो उन्होंने कोई अपील भी नहीं की , रेलवे ने स्वयं लोगों से पूछा कि क्या वरिष्ठ नागरिक छूट को त्यागना चाहते हैं । मोदी ने कहा कि वे गर्व से कहना चाहते हैं कि पिछले आठ .. नौ महीने में 42 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे की यह सब्सिडी छोड़ दी । प्रधानमंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिये योग के महत्व को भी रेखांकित किया । उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने योग के बारे में कई बातें कही लेकिन आज योग दुनिया में अपना स्थान बना चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत