1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: रेलवे स्टेशन के कैश काउंटर से लूटे गए 44 लाख रुपये, अपराधी की तलाश जारी

मुंबई: रेलवे स्टेशन के कैश काउंटर से लूटे गए 44 लाख रुपये, अपराधी की तलाश जारी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 07:52 pm IST

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर एक अज्ञात व्यक्ति स्टेशन के कैश काउंटर में कथित रूप से घुसकर लगभग 44 लाख रुपये लेकर भाग गया।

Lokmanya Tilak Terminus- India TV Hindi
Lokmanya Tilak Terminus (File Photo)

मुंबई: शहर के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर एक अज्ञात व्यक्ति स्टेशन के कैश काउंटर में कथित रूप से घुसकर लगभग 44 लाख रुपये लेकर भाग गया। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार देर रात को हुई, लेकिन मामला सोमवार सुबह को सामने आया जब रेलवे स्टेशन के मुख्य काउंटर के कर्मचारी ने वहां नकदी नहीं पायी। उन्होंने तब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों को सतर्क किया जिन्होंने कुर्ला में जीआरपी से संपर्क करने में मदद की। 

अधिकारी ने कहा कि जगह पर लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत