मध्य प्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महाराष्ट्र के एक इंजीनियर युवक को पकड़ा गया है जो कि कर्ज के चलते चोर बन गया और EMI भरने के लिए ट्रेन में हाथ साफ करने लगा।
ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा करने वाली जीआरपी के जवान ही लुटेरे बन गए। यह मामला है बिहार के गया का जहां यात्री से 1 किलो सोना लूटने के मामले में गया जंक्शन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
एमपी की सबसे बड़ी मिसिंग गर्ल मिस्ट्री आखिरकार सुलझ गई है। 13 दिन तक लापता रहने के बाद अर्चना तिवारी अब ज़िंदा-सही सलामत सामने आ गई है। 7 अगस्त को अर्चना इंदौर से कटनी जाने के लिए इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में सवार हुई थी लेकिन कटनी पहुंचने से पहले ही रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई।
ट्रेन के एसी कोच से लापता अर्चना तिवारी को 12 दिन बाद यूपी के लखीमपुरी खीरी से नेपाल बॉर्डर के पास बरामद किया गया है। अर्चना सकुशल है और उसे भोपाल ले जाया जा रहा है।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर मॉक ड्रिल की जा रही है। गृह मंत्रालय ने आज देशव्यापी मॉक ड्रिल का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला के बाल काटने के आरोप में 35 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महिला के लंबे बाल पसंद नहीं आए, इसलिए उसने उसके बालों को काट दिया।
बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया है कि वह कोलकाता जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। संदिग्धों को जीआरपी, आरपीएफ और बीएसएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़ा है।
मुरादाबाद GRP ने समय रहते CPR देकर एक युवक को मौत के मुंह से निकाल लिया। रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से आई एक ट्रेन से उतरे युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह बेंच पर बैठे-बैठे लुढ़क गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने तुरंत सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।
सोशल मीडिया पर कटनी जीआरपी थाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को पुलिस अधिकारी पीटता दिख रहा है। इस मामले पर अब सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन ले लिया है।
शराब तस्करी का यह तरीका हैरान कर देने वाला है। शराब को ट्रेन के AC कोच में रखकर UP से बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रेन में सवार एक महिला यात्री ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।
डॉक्टरों के अनुसार मारपीट के दौरान युवक के पेट में लाठी से वार किया गया। इसी वजह से उसका पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। पीड़ित युवक का कुछ समय पहले ही ऑपरेशन हुआ था और उसी जगह पर चोट लगने से उसका पेट फट गया।
पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
एक पुलिस वाले का पूरा दिन भाग-दौड़ भरा होता है। ऐसे में अगर कोई उसके चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कुराहट ला दे फिर तो क्या ही कहना। पुलिस वाले के लिए वह पूरा दिन सफल होने के जैसा लगता है।
लक्सर रेलवे स्टेशन में यात्री को लापरवाही के चलते जान गंवानी पड़ सकती थी, लेकिन महिला कॉंस्टेबल की समझदारी के चलते उसे खरोंच तक नहीं आई।
जीआरपी ने दिल्ली से झांसी के बीच की रेलगाड़ियों में मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षी की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने और चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया युवक वाराणसी के लालपुर का रहने वाला है। वह इतना कैश अपने साथ लेकर ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रहा था। लेकिन जांच के दौरान इतनी भारी रकम के बाबत इस युवक के पास किसी भी तरह के वैध कागजात नहीं थे।
परीक्षा देने जा रही 19 वर्षीय छात्रा के साथ भजन गायक ने छेड़छाड़ की था। गायक शराब के नशे में छात्रा के साथ गले मिलने और किस करने की कोशिश कर रहा था। जब उसने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया को छात्रा ने रेलवे स्टेश पर शोर-शराबा मचा दिया।
करीब एक महीने तक तीनों एजेंसियां जूता ढूंढने में जुटी रहीं। यूपी से लेकर ओडिशा तक छानबीन की गई। एक महीने बात जूते के बारे में जो पता चला उसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
शेख को कब्रिस्तान में दफना कर आने के बाद उसके एक दोस्त ने गलती से फोन पर शेख का नंबर दबा दिया और जब उधर से शेख ने ‘हैलो’ किया तो पैरों तले से जमीन खिसक गई।
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति अपनी 3 बेटियों के साथ नागदा से उज्जैन आ रही एक मालगाड़ी के आगे कूद गए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़