1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 माह के बच्चे को 20 हज़ार में रखा गिरवी, मां-बाप लापता

6 माह के बच्चे को 20 हज़ार में रखा गिरवी, मां-बाप लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 02:14 pm IST

राजस्थान के टोंक से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी को भी झकझोरकर रख दे। छह महीने के एक मासूम को उसके ही मम्मी-पापा ने एक साहूकार के पास 20 हजार रुपये में

A baby kept as mortgage - India TV Hindi
A baby kept as mortgage

राजस्थान के टोंक से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी को भी झकझोरकर रख दे। छह महीने के एक मासूम को उसके ही मम्मी-पापा ने एक साहूकार के पास 20 हजार रुपये में गिरवी रखकर चले गए।

ख़बरों के मुताबिक़ बच्चे के मां-बाप कर्ज में डूबे हुए थे इसलिये बच्चा गिरवी रखकर चले गए। बच्चे के मां-बाप बालूराम मोग्या से पैसे मांग रहे थे। इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये सेठ ने दे दिए। इसके बाद सेठ ने पैसे का तकाज़ा करना षुरु किया और ये सिलसिला 6 महीने चलता रहा। जब सेठ ने सख़्ती दिखाई तो वो बच्चे को छोड़कर चले गए

बालूराम ने बच्चे के मां-बाप को बहुत खोजा लेकिन जब उसकी नजरें थक गई तो बच्चे को बाल कल्याण समीति लेकर आ गया। अब समीति वालों ने शिकायत की है तो पुलिस भी मां-बाप की तलाश में जुटी है ळेकिन बालूराम के मुताबिक बच्चे के मां-बाप काम के लिए गांव भी बदल देते हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल रहा है।

 
सभ्यता के उत्कर्ष पर 21 वीं सदी का 16वां साल है ये। कसूर चाहे जिसका हो, सेठ का हो या फिर मां-बाप का । सजा इस बच्चे को मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत