1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब जेल में अंधाधुंध गोलीबारी, एक आतंकी सहित 6 कैदी फरार

पंजाब जेल में अंधाधुंध गोलीबारी, एक आतंकी सहित 6 कैदी फरार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2016 11:44 am IST,  Updated : Nov 27, 2016 11:44 am IST

पटियाला: पुलिस की वर्दी में आए सशस्त्र लोगों के एक समूह ने आज यहां नाभा जेल पर हमला किया और वे खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू सहित पांच कैदियों को छुड़ाकर ले

6 prisoners escaped after firing indiscriminately in nabha...- India TV Hindi
6 prisoners escaped after firing indiscriminately in nabha jail

पटियाला: पुलिस की वर्दी में आए सशस्त्र लोगों के एक समूह ने आज यहां नाभा जेल पर हमला किया और वे खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू सहित पांच कैदियों को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने बताया कि पुलिस की वर्दी में आए युवकों के एक समूह ने जेल पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।

 

उन्होंने बताया कि जेल से एक खूंखार आतंकवादी सहित पांच कैदी भाग गए। पुलिस के अनुसार जेल से भागे अन्य कैदियों में गैंगस्टर विकी गोंडर, गुरप्रीत शेखों, नीता देओल, विक्रमजीत तथा आतंकी मिंटू शामिल है। मिंटू को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पकड़ा था। उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर 2008 में हुए हमले तथा 2010 में हलवाड़ा वायुसेना स्टेशन में विस्फोटक मिलने सहित 10 मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत