1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस मानसून बारिश और बाढ़ से अबतक 718 लोगों की मौत: एनईआरसी रिपोर्ट

इस मानसून बारिश और बाढ़ से अबतक 718 लोगों की मौत: एनईआरसी रिपोर्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2018 09:59 am IST,  Updated : Aug 13, 2018 08:57 am IST

बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस मानसून में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है।

मानसून, बारिश, बाढ़, 718 लोगों की मौत- India TV Hindi
मानसून में बारिश और बाढ़ से 718 लोगों की मौत  Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने बताया कि सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस मानसून में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170, केरल में 178 और महाराष्ट्र में अब तक 139 लोगों की मौत हुई है। 

वहीं, गुजरात में 52, असम में 44 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 26 लोग लापता हैं। इनमें से 21 केरल और पांच पश्चिम बंगाल के हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 244 लोग घायल हुए हैं। असम में 11.45 लाख लोग बारिश और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। वहीं, 27,552 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलों पर भी इसका असर पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत