1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में सड़क हादसे में आठ की मौत

हैदराबाद में सड़क हादसे में आठ की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 10:13 am IST,  Updated : Aug 31, 2016 10:13 am IST

हैदराबाद: हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में मेदाचल स्थित टोल गेट के समीप हुए सड़क हादसे में आठ लोग मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया

Hydrabad road accident
- India TV Hindi
Hydrabad road accident

हैदराबाद: हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में मेदाचल स्थित टोल गेट के समीप हुए सड़क हादसे में आठ लोग मारे गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बीती रात हुआ। हादसे में कार ने एक खड़े हुए वाहन में टक्कर मार दी और तेज गति से आता एक अन्य वाहन भी कार से पीछे से जा टकराया । इसके परिणामस्वरूप कार दोनों वाहनों के बीच में आकर बुरी तरह पिचक गयी और उसमें बैठे आठ लोग मारे गए।

मेदाचल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कार में सवार मारे गए लोग 20 से 30 साल की उम्र के थे और वे तेलंगाना के मेडक जिले के सदाशिवपेट के रहने वाले थे । पुलिस ने बताया कि वे कोमपल्ली में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे । मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत