1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 47 हुई

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 47 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 10:00 am IST,  Updated : Mar 30, 2020 10:03 am IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने का बाद प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 47 हो गई है। इनमें से दो लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 47 हुई- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 47 हुई

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने का बाद प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 47 हो गई है। इनमें से दो लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि की जा चुकी है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन ज्योति बिंदल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में इंदौर के सात मरीज और पड़ोस के उज्जैन का एक मरीज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना वायरस संक्रमित किसी मरीज की मौत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह पूरा रिकॉर्ड जांचने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी कर सकेंगी। 

Related Stories

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल इनमें से 45 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में इंदौर का एक निवासी और उज्जैन की एक महिला है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

बता दें कि उज्जैन में रविवार को 17 वर्षीय एक लड़की में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले इस लड़की के परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

उज्जैन जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूइया गवली ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण का नया मरीज यह 17 वर्षीय लड़की उसी परिवार से है जिसमें पहले तीन मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 65 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले इन्दौर में इलाज के दौरान दम तोड़ चुकी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत