1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा के एक दिन बाद किसान अपना समर्थन खोते दिखे, मुश्किल हुई आगे की राह

दिल्ली हिंसा के एक दिन बाद किसान अपना समर्थन खोते दिखे, मुश्किल हुई आगे की राह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2021 07:53 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 07:53 am IST

ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के बाद हरियाणा में विरोध कर रहे किसान बुधवार को अपना समर्थन खोते दिखे।

दिल्ली हिंसा के एक दिन...- India TV Hindi
दिल्ली हिंसा के एक दिन बाद किसान अपना समर्थन खोते दिखे, मुश्किल हुई आगे की राह Image Source : PTI

चंडीगढ़: ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के बाद हरियाणा में विरोध कर रहे किसान बुधवार को अपना समर्थन खोते दिखे। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कम से कम 15 गांवों की एक पंचायत ने बुधवार को तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेरा डाले किसानों से 24 घंटे के भीतर सड़क खाली करने को कहा। पुलिस ने बताया कि तीन जनवरी से जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर रेवाड़ी में मसानी बैराज कट के पास धरना दे रहे किसानों ने बुधवार शाम तक वह स्थान खाली कर दिया।

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया, "प्रदर्शनकारियों ने मसानी कट विरोध स्थल को खाली कर दिया है और उनमें से कुछ टीकरी चले गए हैं, जबकि कुछ जय सिंहपुरा खेड़ा गांव (हरियाणा-राजस्थान सीमा पर राजस्थान में) गए हैं। कई अन्य लोग घर लौट गए हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले कई हफ्तों से राज्य में राजमार्गों पर कई टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर रहे किसानों ने शाम तक विरोध स्थलों को खाली कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत