1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में हुए शामिल, कांग्रेस छोड़ी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में हुए शामिल, कांग्रेस छोड़ी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2021 04:27 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 05:02 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में हुए शामिल, कांग्रेस छोड़ी- India TV Hindi
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में हुए शामिल, कांग्रेस छोड़ी Image Source : TWITTER/@ABHIJIT_LS

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया। बता दें कि, अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) पहले कांग्रेस पार्टी से बंगाल से सांसद रह चुके हैं।

हाल में अभिजीत मुखर्जी ने सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ बैठक की थी। उसके बाद से अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि, अभिजीत की बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी फिलहाल कांग्रेस में ही हैं। 

बताया जा रहा है कि, जंगीपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे अभिजीत मुखर्जी पिछले कुछ हफ्तों से टीएमसी नेताओं के संपर्क में थे। हाल ही में जब कोलकाता में फर्जी टीकाकरण का मामला सामने आया था, तब अभिजीत मुखर्जी सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का सपोर्ट करते दिखे थे। ममता बनर्जी का समर्थन करना कांग्रेस पार्टी को भी खटका था। आखिरकार अभिजीत मुखर्जी ने TMC में शामिल हो ही गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत