1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस समारोह में पहली पंक्ति में दिखे राहुल, पिछले साल सीट को लेकर हुआ था विवाद

गणतंत्र दिवस समारोह में पहली पंक्ति में दिखे राहुल, पिछले साल सीट को लेकर हुआ था विवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 06:01 pm IST

इस साल राहुल गांधी को जहां अगली पंक्ति की सीट दी गई, वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को दूसरी पंक्ति की सीट मिली। पिछले साल इन दोनों नेताओं को छठी पंक्ति की सीट दी गई थी।

Rahul Gandhi gets front row seat at 70th Republic Day- India TV Hindi
Rahul Gandhi gets front row seat at 70th Republic Day

नई दिल्ली: पिछले साल गणंतत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट को लेकर उपजे विवाद के बाद इस साल गांधी यहां परेड समारोह में पहली पंक्ति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठे हुए नजर आए।

इस साल गांधी को जहां अगली पंक्ति की सीट दी गई, वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को दूसरी पंक्ति की सीट मिली। पिछले साल इन दोनों नेताओं को छठी पंक्ति की सीट दी गई थी।

पिछले साल सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। गांधी की सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर ‘तुच्छ राजनीति’ करने और परंपरा को खत्म करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष हमेशा ही गणतंत्र दिवस परेड समारोह में राजपथ पर अगली पंक्ति में बैठते हैं। गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी देशवासियों को बधाई दी। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर पर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत