1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब एयर एशिया देगा 786 रुपये में उड़ान का मज़ा

अब एयर एशिया देगा 786 रुपये में उड़ान का मज़ा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 08:25 pm IST

विमानन कंपनी एयर एशिया ने सोमवार को घरेलू मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए रियायती किराए की पेशकश की है। इसकी शुरुआत 786 रुपए (कर मिलाकर) से होगी।

air aisa- India TV Hindi
air aisa

चेन्नई: विमानन कंपनी एयर एशिया ने सोमवार को घरेलू मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए रियायती किराए की पेशकश की है। इसकी शुरुआत 786 रुपए (कर मिलाकर) से होगी। यह रियायती किराया तीन जुलाई तक उपलब्ध होगा जो एक फरवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की यात्रा के लिए वैध होगा।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, "एयर एशिया ‘सुपरमैन की तरह उड़ान भरें’ की विशिष्ट योजना की घोषणा कर रही है जिसके तहत बेंगलुरु या नई दिल्ली से जुड़े एयर एशिया के गंतव्यों के लिए 786 रुपए में एक तरफ की विमान यात्रा पेशकश की गई है।"

एयर एशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अमर अब्रोल ने कहा, ‘‘हमें विशिष्ट किराए की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है।’’ विमानन कंपनी ने कहा, ‘‘ऑकलैंड, मारीशस, ग्वांजू, क्राबी, लोंबोक, हो ची मिन्ह सिटी जैसे कई अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कम किराए के फ्लाइट्स की पेशकश की गई है और एक तरफ का किराया 2,999 रुपए से शुरू है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत