1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 160 मीडियाकर्मियों की हुई जांच, कोई भी Covid-19 से संक्रमित नहीं

दिल्ली में 160 मीडियाकर्मियों की हुई जांच, कोई भी Covid-19 से संक्रमित नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 08:30 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 08:30 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल को जिन 160 मीडिया कर्मियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई थी उनमें से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है।

All mediapersons examined for COVID-19 in Delhi on Apr 22...- India TV Hindi
All mediapersons examined for COVID-19 in Delhi on Apr 22 test negative

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल को जिन 160 मीडिया कर्मियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई थी उनमें से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। दिल्ली सरकार के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन सहित 160 मीडियाकर्मियों के 22 अप्रैल को नमूने लिए गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘ इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है।’’

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के मीडियाकर्मियों के लिए एक कोविड-19 परीक्षण केन्द्र की स्थापना की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीडियाकर्मियों के लिए कोविड-19 परीक्षण केन्द्र की स्थापना करने की घोषणा करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई में वे भी अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं।

मुम्बई में 53 पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह घोषणा की गई थी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत