1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इधर साईं का 270 करोड़ का खज़ाना, उधर कूड़े वाली गाड़ी में बीमार बुज़ुर्ग

इधर साईं का 270 करोड़ का खज़ाना, उधर कूड़े वाली गाड़ी में बीमार बुज़ुर्ग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2016 06:37 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 06:38 pm IST

शिरडी: शिरडी के साईं बाबा का खजाना दिनों दिन बढ़ रहा है। 2015 में चढ़ावे का हिसाब लगाया गया तो ये हिसाब आया 270 करोड़ रूपयों का। जहां के मंदिर इतने अमीर हों वहीं एक

sai baba- India TV Hindi
sai baba

शिरडी: शिरडी के साईं बाबा का खजाना दिनों दिन बढ़ रहा है। 2015 में चढ़ावे का हिसाब लगाया गया तो ये हिसाब आया 270 करोड़ रूपयों का। जहां के मंदिर इतने अमीर हों वहीं एक बुजुर्ग का हाल कुछ यूं हैं कि उसकी तबियत खराब हुई तो उसके लिए एंबुलेंस नहीं आई, बल्कि उसे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाया गया बाद में बुजुर्ग की मौत हो गई।

साईं के खजाने में इजाफा

शिरडी के साईं बाबा का खजाना दिनों दिन बढ़ रहा है। साईं बाबा के खजाने में इजाफा हुआ है। इस बार के दान ने पिछले बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2015 के बीच कुल 270 करोड रूपये का चढावा मिला है जिसमें 25 किलो सोना और 400 किलो चांदी भी शामिल है। 2014 के मुकाबले 2015 में तकरिबन पांच करोड रुपये का ज्यादा चढावा मिला है। दान में 40 देशों की विदेशी करेंसी भी हासिल हुई है जिसकी कीमत 8 करोड़ रूपये है।  2014 में साईं को 265 रूपये का नकद चढावा मिला था।

हीरे-जवाहरात से भरा साईं का खजाना

हर बार की तरह इस बार भी भक्तों ने अपने भगवान पर जी भरकर लुटाया है। श्रद्धालुओं ने शिरडी के साईं बाबा को जीभरकर दान दिया है। हीरो जवाहारात और सोने चांदी की ये बरसात हो तो फिर नोटों और सिक्कों की क्या बिसात होगी।

नोट इतने हैं कि उन्हें हाथ से गिनना संभव नहीं इसलिए बैंकों में लगने वाली ट्रेलर मशीन को साईं दरबार में लगाया गया है और ट्रेलर नोटों को गिनने में रात दिन जुटा है। नोटों की गड्डियों के बीच में विदेशी करेंसी है। इसमें डॉलर, पाउंड, यूरो, रूबल और दीनार भी है यानी शिरडी के साईं बाबा के भक्त सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी भी हैं।

शिरडी का मंदिर सबसे अमीर मंदिरों में शुमार

साईबाबा भक्तों की झोली भरते हैं तो वहीं भक्त भी भगवान को दान देते हैं। कुछ दिन पहले हैदराबाद के मुरली कृष्णा ने साईबाबा को 1 करोड  रूपये का चेक दिया था। शिरडी के साईं बाबा देश के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार हैं। फिलहाल नेशनल बैंकों में शिरडी ट्रस्ट के खातों में 1544 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा संस्थान के पास 390 किलो सोना और 4144 किलो चांदी है। ट्रस्ट के पास  8 करोड रूपयों के बेशकीमती हीरे भी हैं।

साईं के शहर में तड़पता रहा एक बुजुर्ग

एक तरफ साईं बाबा पर चढ़ावे की बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ शिरडी में बुजुर्गों की ये हालत है। एक बेसहारा वृद्ध मरीज सब्जी मंडी के पास असहाय हालत में था। स्थानीय लोगों ने शिरडी नगर पंचायत प्रशासन को जानकारी दी लेकिन कोई भी नहीं आया।

अगली स्लाइड पर वीडियो में देखे बुजुर्ग को कूड़े वाली गाड़ी से भेजा अस्पताल-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत