Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा स्वराज के निधन से दुख में डूबी भाजपा, अमित शाह बोले- बड़ा नुकसान, रविशंकर प्रसाद ने कहा- नहीं रहीं बड़ी बहन

सुषमा स्वराज के निधन से दुख में डूबी भाजपा, अमित शाह बोले- बड़ा नुकसान, रविशंकर प्रसाद ने कहा- नहीं रहीं बड़ी बहन

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 07, 2019 02:08 am IST, Updated : Aug 07, 2019 02:20 am IST

भाजपा के विभिन्न नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वराज ने राष्ट्रीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी और उनका निधन एक बहुत बड़ा नुकसान है।

Amit shah, JP Nadda, Ravi Shankar prasad condole Sushma...- India TV Hindi
Amit shah, JP Nadda, Ravi Shankar prasad condole Sushma Swaraj's death

नई दिल्ली: भाजपा के विभिन्न नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वराज ने राष्ट्रीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी और उनका निधन एक बहुत बड़ा नुकसान है। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि स्वराज एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण थीं, चाहे विपक्ष के नेता तौर पर या फिर विदेश मंत्री के रूप में। उन्होंने कहा कि देश उनके शानदार व्यक्तित्व को हमेशा याद रखेगा और उनका निधन देश तथा भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विदेश मंत्री के रूप में वह मंत्रालय की कार्यप्रणाली में एक नयी तरह की संवेदनशीलता लेकर आईं। उन्होंने कहा कि वह ‘‘जन मंत्री’’ के रूप में जानी जाती थीं। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ने वाली असाधारण हस्ती थीं। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्वराज के परिवार में उनके पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ‘हमारी बड़ी बहन नहीं रहीं। 25-30 सालों का संबंध था, छोटे भाई के रूप में सिखाया, पार्टी में, संगठन में, संसद में, सरकार में। पर्सों उनका फोन आया था, तीन तलाक बिल पर बह खुश थीं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि "सुषमा जी का जाना, देश का नुकसान है, पार्टी का नुकसान है और व्यक्तिगत रूप से मेरा भी बहुत बड़ा नुकसान है। सुषमा जी भारतीय राजनीति में ऐसी एक महिला थीं कि उन्होंने चाल चलन और व्यव्हार और चरित्र से एक आदर्श भारतीय नारी की प्रतिमा भारतीय राजनीति में दी। बड़ी बहन मेंरी चली गईं। उन्होंने मुझे प्रेम दिया।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन की जानकारी से गहरा सदमा लगा। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है। विदेश मंत्रालय और पूरा देश शोक मना रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'ये नुकसान भरा नहीं जा सकता।'

(इनपुट- भाषा)

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement