1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार में मंत्री बने अमित शाह, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

मोदी सरकार में मंत्री बने अमित शाह, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2019 04:35 pm IST,  Updated : May 30, 2019 07:17 pm IST

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को नरेंद्र मोदी सरकार मंत्री बनाया गया है।

अमित शाह ने ली मंत्री...- India TV Hindi
अमित शाह ने ली मंत्री पद की शपथ Image Source : PTI

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को नरेंद्र मोदी सरकार मंत्री बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें मंत्री बनाए जाने की जानकारी दिन में ही गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दे दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री मंडल में मजबूत साथी के रूप में शामिल होने पर हमारे पर्थदर्शक एवं मार्गदर्शक श्रध्देय श्री अमित शाह से शुभेच्छा मुलाकात की और शुभकामनाएं दी।

अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वह 1984-1985 में भारतीय जनता पार्टी से एक आम कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े थे। लेकिन, आज BJP को सबसे मजबूत कड़ियों में से एक हैं। अमित शाह ने कई बार गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी के लिए चुनावी रणनीति बनाई। अमित शाह साल 1997 में सरखेज विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा पहुंचे।

अमित शाह ने गुजरात सरकार में साल 2003 से 2010 तक कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाला है। अमित शाह को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 71 लोकसभा सीटें जीताने का भी क्रेडिट दिया जाता है। उन चुनाव में शाह यूपी के प्रभारी थे और राजनाथ सिंह भाजपा अध्यक्ष थे लेकिन फिर जब सरकार बनने के बाद राजनाथ सिंह को गृहमंत्री बनाया गया तब अमित शाह को BJP का अध्यक्ष बना दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत