1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 8 घायल

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 8 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 08:04 pm IST

कोलकाता के बहुमंजिला कार्यालय की इमारत में चौथी मंजिल पर गुरुवार को आग लग गई जिसमें 8 लोग घायल हो गए। राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने कहा कि प्रिटोरिया स्ट्रीट पर स्थित गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल)के कार्यालय में लगी आग में किसी के ह

fire- India TV Hindi
fire

कोलकाता: कोलकाता के बहुमंजिला कार्यालय की इमारत में चौथी मंजिल पर गुरुवार को आग लग गई जिसमें 8 लोग घायल हो गए। राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने कहा कि प्रिटोरिया स्ट्रीट पर स्थित गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल)के कार्यालय में लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

चटर्जी शहर के महापौर भी हैं। उन्होंने कहा, "आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। इसमें 12 से ज्यादा अंदर फंसे लोगों को पुलिस व आपदा प्रबंधन दल ने बचा लिया है। आठ लोग अस्पताल में भर्ती हैं।"

आग लगने के बाद पास के स्कूल को बंद कर दिया गया। मंत्री ने कहा, "यह घटना दोपहर करीब 12.50 बजे हुई। शुरुआत में इमारत में दाखिल होने में दिक्कत हुई क्योंकि इसमें कांच की दीवारें हैं, जिससे धुआं बाहर नहीं आ सकता। अग्निशमन कर्मियों ने कांच की दीवारों को तोड़ दिया। अब वहां ज्यादा धुआं नहीं है।"

आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "यह पता नहीं चल सका है कि आग किस वजह से लगी। हमारे अधिकारी अभी भी किसी के फंसे होने की जांच कर रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत