1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2019 07:54 am IST,  Updated : Feb 26, 2019 07:54 am IST

पाकिस्तान ने रात करीब ढाई बजे संघर्ष विराम को तोड़ते हुए उकसावे की कार्रवाई की और भारी मात्रा में गोलाबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना- India TV Hindi
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना

नई दिल्ली: एक तरफ पुलवानमा हमले के तार लगातार खुलते जा रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान का असली रंग भी समाने आने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति के लिए मौका देने वाले इमरान खान की फौज ने बॉर्डर पर कल रात फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया। इस बार पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारी फायरिंग की है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की है। 

Related Stories

पाकिस्तान ने रात करीब ढाई बजे संघर्ष विराम को तोड़ते हुए उकसावे की कार्रवाई की और भारी मात्रा में गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

पाकिस्तान की तरफ से ये गोलाबारी एलओसी पर नौशेरा के कलाल और बाबा खोरी इलाके में की गई। बता दें कि कल इमरान खान की तरफ से एक बार फिर भारत से शांति की अपील की है लेकिन दूसरी तरफ इमरान की फौज बॉर्डर पर लगातार फायरिंग कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत