1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, मृतकों की संख्या 11 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, मृतकों की संख्या 11 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 01:21 pm IST

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक महिला की मंगलवार तड़के हुयी मौत के बाद राज्य में इस खतरनाक वायरस से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गयी है। 

Another COVID-19 patient dies in Himachal Pradesh; toll rises to 11- India TV Hindi
Another COVID-19 patient dies in Himachal Pradesh; toll rises to 11 Image Source : PTI

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक महिला की मंगलवार तड़के हुयी मौत के बाद राज्य में इस खतरनाक वायरस से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गयी है। श्री लालबहादुर शास्त्री सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएलबीएसजीएमसीएच) के वरिष्ठ अधीक्षक डॉक्टर जीवा नंद चौहान ने बताया कि मंडी जिले के दागोह गांव की रहनेवाली महिला मरीज की मौत तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर हो गई।

Related Stories

उन्होंने बताया कि महिला गुर्दे और सांस संबंधी बीमारी से भी पीड़ित थी। महिला को 16 जुलाई को मंडी के एसएलबीएसएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला की मौत के बाद राज्य में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या 11 हो गयी है।

राज्य में मरनेवालों की सूची में 70 वर्षीय दिल्ली की उस महिला का भी नाम है जो सोलन जिले के बद्दी में 15 मार्च से एक फैक्ट्री के अतिथि गृह में रह रही थी। महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी और उसकी मौत चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में दो अप्रैल को हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,564 हो गई है। वहीं 1,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 15 राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में अभी 474 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सोलन में सबसे ज्यादा 196 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि सिरमौर में 49, कांगड़ा में 48, शिमला में 47, उना में 39, चम्बा में 23, बिलासपुर में 19, किन्नौर में 17, कुल्लू में 14, मंडी में 11 और हमीरपुर में 11 लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।