1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्ट ऑफ लिविंग ने NGT पैनल की रिपोर्ट को अवैज्ञानिक करार दिया

आर्ट ऑफ लिविंग ने NGT पैनल की रिपोर्ट को अवैज्ञानिक करार दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 04:49 pm IST

श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण पैनल की रिपोर्ट को अवैज्ञानिक और अतार्किक करार दिया है,

art of living- India TV Hindi
art of living

नोएडा: श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण पैनल की रिपोर्ट को अवैज्ञानिक और अतार्किक करार दिया है, जिसमें यह कहा गया कि आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व सांस्कृतिक महोत्सव से यमुना नदी के ताल व तटीय क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। 

आर्ट ऑफ लिविंग के पक्ष के वकील केदार देसाई और पर्यावरण विशेषग्य प्रभाकर राव ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मार्च्। में हुए इस महोत्सव से पर्यावरण को किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। राव ने कहा, इसके दलदली जमीन होने के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी बल्कि हमें इतना पता था कि यह केवल डूब क्षेत्र है। जहां पर इस महोत्सव का आयोजन हुआ था उस जमीन के दलदली होने को लेकर दिल्ली के आर्द्रभूमि के मानचित्र में कहीं कोई जिक्र नहीं है। 

राव ने कहा, समिति ने अपने रिपोर्ट में नुकसान को परिमाणित नहीं किया है। शुरूआत में, इसमें 120 करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया गया था। और अब वे कह रहे हैं कि वे कोई आंकड़ा नहीं बता सकते । उन्होंने कहा, हमलोग NGT से इस जांच को लेकर एक निष्पक्ष समिति गठित करने का आग्रह करते हैं। इस मामले में देसाई ने कहा, हमें न्न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और हम आशा करते हैं कि NGT न्याय करेगी । हम लोगों ने NGT के रिपोर्ट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है और निष्पक्ष समिति द्वारा फिर से जांच कराने की मांग की है। 

समिति ने अपने 47 पृष्ठ की रिपोर्ट में बताया है कि बाढ़ से प्रभावित पूरे क्षेत्र का मुख्य समारोह के लिए उपयोग किया गया जिसमें DND फ्लाईओवर और बारापुला नाला यमुना नदी के दाहिने तट पर के बीच वाले क्षेत्र को साधारण क्षति नहीं पहुंची है बल्कि पूरी तरह से वह क्षेत्र तहस-नहस हो गया है। पैनल ने रिपोर्ट में बताया है कि समारोह के होने से वह पूरा क्षेत्र अपने प्राकृतिक वनस्पति प्रवर्धन की क्षमता को खो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत