1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुण जेटली के निधन से भाजपा और केंद्र सरकार को अपूरणीय क्षति: सुमित्रा महाजन

अरुण जेटली के निधन से भाजपा और केंद्र सरकार को अपूरणीय क्षति: सुमित्रा महाजन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 03:48 pm IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को कहा कि उनके निधन से पार्टी और केंद्र सरकार, दोनों को अपूरणीय नुकसान हुआ है। 

Arun Jaitley- India TV Hindi
जेटली के निधन से भाजपा और केंद्र सरकार को अपूरणीय क्षति: सुमित्रा महाजन Image Source : SOCIAL MEDIA

इंदौरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को कहा कि उनके निधन से पार्टी और केंद्र सरकार, दोनों को अपूरणीय नुकसान हुआ है। महाजन ने इंदौरा में मीडिया से कहा, "जेटली भाजपा और केंद्र सरकार के आधार स्तंभ थे। उनके निधन से भाजपा और सरकार, दोनों को अपूरणीय नुकसान हुआ है।"

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, " संसद में जेटली विपक्षियों पर अनर्गल प्रहार नहीं करते थे। वह केंद्रीय मंत्री के रूप में जब सदन में विपक्ष के सवालों के जवाब देते थे, तो इतने सटीक तरीके से सरकार का पक्ष रखते थे कि उनकी बात पर किसी सवालिया निशान की गुंजाइश ही नहीं रह जाती थी।"

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री को याद करते हुए कहा, " वह प्रबुद्ध और सुदर्शन व्यक्तित्व के धनी थे। मैं तो उन्हें भाजपा का ब्लू-आईड बॉय (सबसे चहेता व्यक्ति) कहती थी। वह अलग-अलग तरह की बेहतरीन शॉल ओढ़ते थे। मैं उनसे मजाक करते हुए कहती थी कि मैं किसी दिन उनकी शॉल चुरा लूंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत