1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरुण जेटली का कल निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

अरुण जेटली का कल निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 03:03 pm IST

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।

अरुण जेटली का कल निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार- India TV Hindi
अरुण जेटली का कल निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

नयी दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का कल दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा नेता सुधांशु मित्तल ने यह जानकारी दी। जेटली का निधन दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में हो गया। उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह नौ अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। एम्स में औपचारिकताओं के बाद जेटली के पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। 

Related Stories

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपना मूल्यवान मित्र बताया, जिनमें अंत:दृष्टि और चीजों को बारीकी से समझने की क्षमता थी जो विरले ही देखने को मिलती है। मोदी राजकीय यात्रा पर यूएई में हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से भरपूर और करिश्माई शख्सियत थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत