1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नियंत्रण रेखा पर सेना की कार्रवाई को सरकार का समर्थन: जेटली

नियंत्रण रेखा पर सेना की कार्रवाई को सरकार का समर्थन: जेटली

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2017 10:08 pm IST,  Updated : May 23, 2017 10:09 pm IST

केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी सेना की चौकियों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई का सरकार समर्थन करती है और इससे जम्मू एवं कश्मीर में शांति आएगी।

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी सेना की चौकियों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई का सरकार समर्थन करती है और इससे जम्मू एवं कश्मीर में शांति आएगी।

जेटली ने ट्वीट किया, "नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की कार्रवाई का सरकार समर्थन करती है। जम्मू एवं कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जरूरत है।"

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, "भारतीय सेना घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान के तहत पहले से ही रक्षात्मक तथा संतुलित कार्रवाई को अंजाम दे रही है और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का समर्थन करने वाली पाकिस्तानी सेना की चौकियों को अलग-थलग कर रही है।"

VIDEO: सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2, देखिए कैसे 30 सेकेंड में सेना ने की पाकिस्तानी पोस्ट तबाह

भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि सीमा पार से हमला रोकने के लिए आतंकवाद-रोधी रणनीति के तहत जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटी पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत