1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मन की बात की तर्ज पर आज से हुआ केजरीवाल के ‘टॉक टू AK’ का आगाज़

मन की बात की तर्ज पर आज से हुआ केजरीवाल के ‘टॉक टू AK’ का आगाज़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2016 08:48 am IST,  Updated : Jul 17, 2016 02:04 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज से ‘टॉक टू एके’ कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू हुआ।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज से ‘टॉक टू एके’ कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू हुआ। टॉक टू एके कार्यक्रम के तहत केजरीवाल देश भर के लोगों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से सीधी बात की, उनके सवालों के जवाब दिए और अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उनसे फोन, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए सवाल किए गए।

इस मंच पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर केंद्र दिल्ली में भारत-पाकिस्तान जैसी स्थिति नहीं बनाता तो हम चार गुना बेहतर काम कर पाते।' करीब आधे घंटे अपनी बात रखने के बाद केजरीवाल ने सवालों के जवाब देने शुरू किए हैं। इस दौरान सरकार द्वारा विज्ञापन पर खर्च किए जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा 'हमने जो काम किया है, वह असल है, काल्पनिक नहीं। आप चाहें तो खुद आकर देख सकते हैं।'

‘गुजरात सरकार ने व्यापरियों को धमकाया’

गुजरात में चुनाव लड़ने की मंशा पर केजरीवाल ने कहा 'गुजरात में सूरत के व्यापारियों ने मुझे न्यौता दिया था लेकिन गुजरात सरकार ने उन्हें धमकाया। वहां उत्पीड़न का एक माहौल है, जहां तक गुजरात में आप के चुनाव लड़ने की बात है तो लड़ना आप को नहीं लोगों को है, अगर वह फैसला लेते हैं तो फिर हम भी उनके साथ हैं।'

‘यह आजादी की दूसरी लड़ाई है’

विधायकों पर दर्ज मामलों पर केजरीवाल ने कहा 'हम पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। मैंने तो अपने विधायकों को बोल भी दिया कि यह आज़ादी की दूसरी लड़ाई है।'

दिल्ली सरकार ने शुरू की खास वेबसाइट

आप की महाराष्ट्र इकाई के संयुक्त प्रभारी आशुतोष सेंगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, हमारे नेता (केजरीवाल) से ट्विटर, फेसबुक, फोन कॉल और एसएमएस के जरिए संपर्क किया जा सकता है जहां लोग उनसे अपने सवाल कर सकते हैं। कार्यक्रम का नाम टॉक टु एके है और यह 17 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा।

दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एक खास वेबसाइट भी शुरू की है जिससे लोग उनसे सीधे सवाल कर सकते हैं। आप के मुंबई के आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में सेंगर ने कहा कि उनकी पार्टी गहन आकलन और समीक्षा करेगी। उसके बाद पार्टी तय करेगी कि वह चुनाव में शामिल होगी या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत