1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के विस्फोटक इंटरव्यू ने बनाया इतिहास, ट्विटर और यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा

पीएम मोदी के विस्फोटक इंटरव्यू ने बनाया इतिहास, ट्विटर और यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2019 10:44 pm IST,  Updated : May 04, 2019 11:05 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ 2019 के सबसे बड़े इंटरव्यू के लिए आए। जैसे ही इंटरव्यू टेलिकास्ट किया गया ट्विटर पर #ModiOnIndiaTV नंबर एक पर ट्रेंड बन गया।

As nation watches exclusive interview of Modi,...- India TV Hindi
As nation watches exclusive interview of Modi, #ModiOnIndiaTV trends on twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ 2019 के सबसे बड़े इंटरव्यू के लिए आए। जैसे ही इंटरव्यू टेलिकास्ट किया गया ट्विटर पर #ModiOnIndiaTV नंबर एक पर ट्रेंड बन गया। ऐतिहासिक 90 मिनट के इस इंटरव्यू को करोड़ों लोगों ने देखा था। लगभग दो मिलियन लोग YouTube पर इंटरव्यू देख रहे थे।

Related Stories

इस विस्फोटक इंटरव्यू का प्रसारण इंडिया टीवी पर रात 8 बजे शुरू हुआ। देश के कई महत्तवपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। बालाकोट हवाई हमले से लेकर हर महत्तवपूर्ण मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया टीवी पर इस विस्फोटक साक्षात्कार में सभी सवालों के जवाब दिए जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत