पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का पटना पहुंचने पर विरोध हुआ है, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में पहुंचने पर अश्विनी चौबे पर एक युवक ने स्याही फेंकी और मौके से फरार हो गया। अश्विनी चौबे पटना मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीजों का हालचाल लेने के लिए पहुंचे थे, जैसे ही अश्विनी चौबे अस्पताल पहुंचे तो एक युवक ने उनके ऊपर स्याही फेंगी और वहां से फरार हो गया।

Ashwini choubey faces ink attack at Patna Medical College and Hospital
अश्विनी चौबे जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उस समय नीले रंग की शर्ट पहने एक लड़का उनके सामने आया और स्याई फेंककर चला गया, अश्विनी चौबे ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग गंदी राजनीति करते हैं यह उनका काम है।