1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में मॉडल का मर्डर, सूटकेस में मिली मानसी दीक्षित की लाश

मुंबई में मॉडल का मर्डर, सूटकेस में मिली मानसी दीक्षित की लाश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2018 10:00 am IST,  Updated : Oct 16, 2018 10:00 am IST

पुलिस के मुताबिक मानसी सोमवार शाम को अपने दोस्त सैयद मुजम्मिल से ओशिवारा के फ्लैट में मिलने गई थी जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तभी आरोपी मुजम्मिल ने सिर पर वार कर मानसी का कत्ल कर दिया।

मुंबई में मॉडल का मर्डर, सूटकेस में मिली मानसी दीक्षित की लाश- India TV Hindi
मुंबई में मॉडल का मर्डर, सूटकेस में मिली मानसी दीक्षित की लाश Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: मुंबई में एक मॉडल की हत्या कर उसकी लाश झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। मानसी दीक्षित नाम की इस मॉडल का शव एक सूटकेस में मिला है। मुंबई के मलाड इलाके में लावारिस हालत में सूटकेस मिला था। पुलिस के मुताबिक सिर पर हमला कर मॉडल का कत्ल किय गया है।

Related Stories

पुलिस के मुताबिक मानसी सोमवार शाम को अपने दोस्त सैयद मुजम्मिल से ओशिवारा के फ्लैट में मिलने गई थी जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तभी आरोपी मुजम्मिल ने सिर पर वार कर मानसी का कत्ल कर दिया।

मुजम्मिल ने बाद में शव को ठिकाने लगाने के मकसद से आरोपी ने डेडबॉडी को बैग में रखा और मलाड इलाके में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुजम्मिल ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान मानसी उसके फ्लैट में थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में मुजम्मिल ने मानसी के सिर पर स्टूल मार दिया जिससे अनजाने में मानसी की मौत हो गई।

मानसी राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखती थी और पिछले 6 महीने से अंधेरी (पश्चिम) में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सईद और मानसी के बीच दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मुजम्मिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया। मानसी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत