1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के ठहरने के कारण असम में मस्जिद सील

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के ठहरने के कारण असम में मस्जिद सील

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 06:45 am IST,  Updated : Apr 11, 2020 06:45 am IST

असम की सरकार ने गुवाहाटी में एक मस्जिद को सील कर दिया है जहां पिछले महीने एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तीन लोग ठहरे थे और बाद में उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के ठहरने के कारण असम में मस्जिद सील- India TV Hindi
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के ठहरने के कारण असम में मस्जिद सील

गुवाहाटी: असम की सरकार ने गुवाहाटी में एक मस्जिद को सील कर दिया है जहां पिछले महीने एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तीन लोग ठहरे थे और बाद में उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने दी। सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनमें से दो असम लौटे थे। तीसरा उनके साथ अथगांव कब्रिस्तान मस्जिद में ठहरा हुआ था और उनमें से एक के साथ धुबरी गया था। 

Related Stories

सरमा ने कोरोना वायरस के फैलने के लिए पूरी तरह जमात को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि असम में 29 संक्रमित मामलों में 28 समूह से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से जिस व्यक्ति की पहली मौत हुई है उसने भी सऊदी अरब से लौटने के बाद दिल्ली में जमात के कार्यक्रम में शिरकत की थी। उसमें मंगलवार की रात को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। 

मस्जिद में 12 मार्च को हुए समागम में कम से कम सौ लोगों ने हिस्सा लिया था और आयोजकों ने अभी तक 58 लोगों के नाम दिए हैं और उन सभी को पृथक वास में रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘काफी बाद में हमारे संज्ञान में लाया गया कि कार्यक्रम हुआ था और हमने आयोजकों से कहा है कि इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों की सूची मुहैया कराएं।’’ 

उन्होंने कहा कि मस्जिद को सील कर दिया गया है और इसे संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और किसी को भी वहां प्रवेश करने या वहां से जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन मस्जिद की देखभाल करने वालों और मस्जिद के अंदर ठहरे अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक सामान मुहैया कराएगा। सरकार तीन में से एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर विचार कर रही है क्योंकि उसने जमात के कार्यक्रम में शामिल होने का तथ्य छिपाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत