1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा के तीन लोगों पर दस जमातियों को आश्रय देने का आरोप, सभी पर एफआईआर दर्ज

ग्रेटर नोएडा के तीन लोगों पर दस जमातियों को आश्रय देने का आरोप, सभी पर एफआईआर दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2020 10:39 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 10:39 pm IST

दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले महाराष्ट्र के दस व्यक्तियों को आश्रय मुहैया कराने और लॉकडाउन के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने का आरोप में ग्रेटर नोएडा के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा: दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले महाराष्ट्र के दस व्यक्तियों को आश्रय मुहैया कराने और लॉकडाउन के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने का आरोप में ग्रेटर नोएडा के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।प्राथमिकी में जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दर्ज प्राथमिकी में पांच महिलाओं के भी नाम हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सैंकड़ों लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार जिन दस लोगों (तबलीगी जमात सदस्यों) के नाम प्राथमिकी में शामिल किये गये हैं वे पांच शादीशुदा दंपत्ति हैं और महाराष्ट्र के ओस्मानाबंद के रहने वाले हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र के बेगमपुर गांव में आश्रय दिया गया था। 

पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हरीश चंद्र ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज की गयी है लेकिन अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है । कार्यवाही चल रही है।’’ पुलिस के अनुसार जिन स्थानीय निवासियों के नाम प्राथमिकी में हैं वे इमाम मोहम्मद, राज मोहम्मद और नाजिम हैं। उन्होंने इन दस लोगों को कथित रूप से आश्रय दिया एवं उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लेकर गये। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत