1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: शिक्षक ने फेसबुक पर डालीं छात्राओं के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें, मचा हड़कंप

असम: शिक्षक ने फेसबुक पर डालीं छात्राओं के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें, मचा हड़कंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2017 10:38 am IST,  Updated : Aug 07, 2017 10:38 am IST

मामला असम राज्य के हैलाकांडी जिले के काटलीचेरा कस्बे का है। एक स्थानीय चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक यहां फैजुद्दीन लश्कर नामक शिक्षक ने अपने स्कूल की छात्राओं के साथ बाकायदा फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में आरोपी शिक्षक छात्राओं को अश्लील तरीके से छूत

Assam-Teacher-FB- India TV Hindi
Assam-Teacher-FB

नई दिल्ली: एक शिक्षक के हाथ में हर मासूम का भविष्य होता है लेकिन हमारे सामने कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें कुछ शिक्षकों ने इस पवित्र पेशे को दागदार किया है। ऐसा ही एक शिक्षक है असम में जिसकी करतूत देखकर आपका खून खौल उठेगा। इस शिक्षक ने छात्राओं और महिलाओं के साथ अश्लील फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द ही ले सकती है यह बड़ा फैसला

मामला असम राज्य के हैलाकांडी जिले के काटलीचेरा कस्बे का है। एक स्थानीय चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक यहां फैजुद्दीन लश्कर नामक शिक्षक ने अपने स्कूल की छात्राओं के साथ बाकायदा फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में आरोपी शिक्षक छात्राओं को अश्लील तरीके से छूते हुए और उनको अपनी बांहों में भरे हुए दिख रहा है।

इस फोटोशूट के बाद इस शिक्षक ने इन तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर भी किया जिसके बाद से ही छात्राओं के अभिभावकों में काफी गुस्सा है। अभिभावकों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके छोड़ दिया। इस कारण लोग थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोनिरुल इस्लाम पर उक्त शिक्षक को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शिक्षक ने क्या कहकर छात्राओं को इस फोटोशूट के लिए तैयार किया था।

चैनल के मुताबिक इस शिक्षक से जुड़ा यह ऐसा पहला मामला नहीं है। उस पर पहले भी एक महिला के शोषण का आरोप लगा था। उस वक्त गुस्साई भीड़ ने उसे रंगे हाथों पकड़कर काफी पीटा था। यहां तक कि आरोपी शिक्षक की अंगुली भी काट दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत