1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरक्षण की आग, 'साजिश' का धुआं, क्या है ‘भड़काऊ’ ऑडियो टेप का सच?

आरक्षण की आग, 'साजिश' का धुआं, क्या है ‘भड़काऊ’ ऑडियो टेप का सच?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 22, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 08:20 pm IST

नई दिल्ली: हरियाणा से दिल्ली और यूपी तक फैल चुके जाट आंदोलन के पीछे किस की साजिश थी? आरक्षण के नाम पर हो रही हिंसा के बीच एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। ये क्लिप

jat andolan- India TV Hindi
jat andolan

नई दिल्ली: हरियाणा से दिल्ली और यूपी तक फैल चुके जाट आंदोलन के पीछे किस की साजिश थी? आरक्षण के नाम पर हो रही हिंसा के बीच एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। ये क्लिप हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र का है। टेप में प्रोफेसर वीरेंद्र आंदोलन को भड़काने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि खबर इंडिया टीवी वेबसाइट इस ऑडियो टेप की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करती है।

शहर-शहर जाट आंदोलन का कहर

जाटों के आंदोलन ने हजारों लोगों की जिंदगी को बंधक बना लिया है। आंदोलन की आग में हिंसा का घी उड़ेला जा रहा है, सब कुछ स्वाहा हो रहा है और पुलिस लाचार, बेबस, तमाशबीन बनी खड़ी है। झज्जर में सब कुछ टूटा फूटा, जला हुआ है। गांववाले बताते हैं कि बीती रात करीब एक हजार उपद्रवियों ने अचानक इन घरों पर धावा बोल दिया। उनके पास पेट्रोल बम थे और बंदूकें थीं। घरों में घुसकर खुलेआम फायरिंग और आगजनी की गई। गांव वालों ने पुलिस को फोन करने कोशिश की लेकिन ना तो पुलिस आई ना ही आर्मी।

किसने भड़काई जाट आंदोलन की आग ?

हरियाणा में ये सारा बवाल क्यों मचा हुआ है। कहीं इसके पीछे किसी की साजिश तो नहीं है। ये सवाल इसलिए क्योंकि हरियाणा में हिंसा के बीच एक ऑडियो टेप सामने आया है। आरोप लग हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा के सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र पर आरोप लग रहा है।

क्या है ऑडियो टेप में-

प्रो. वीरेंद्र ---कप्तान साहब ये अपने जाटों का तो बहुत अच्छा चल रहा देशवाली बेल्ट में..इनको कहो..इनसो के लड़को को और इनको इनेलो वालों को..की तुम समर्थन का तो ड्रामा करते हो...और सिरसा में एक गांव में कीड़ी भी नहीं रोक रखी तुमने...

कहता हूं जी..

प्रो. वीरेंद्र-- हुड्डा साहब ने दिया तो आर्थिक मांगें थी...अब ऐसा कहो ...वो ये है जो हुड्डा ने दे रखा था..

वो तो नहीं...वो तो क्या कहेंगे...कह ही रहे हैं...ये कहो की भाई तो तुम हमारे स्वाद क्यूं ले रहे हो..तुम अपने इलाके में क्यूं नहीं कर रहे

अभी करवाता हूं जी

सिरसा साइड में नहीं हो रहा ना कुछ

प्रो. वीरेंद्र- हां सिरसा में तो नहीं हो रहा ...सिरसा में एक तो करवाओ भाई

ठीक है सर

खबर इंडिया टीवी वेबसाइट इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती लेकिन प्रोफेसर वीरेंद्र खुद मान रहे हैं कि आवाज उन्हीं की है। हालांकि उनका आरोप है कि बातचीत को एडिट करके उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है।

हरियाणा में आगजनी और तोड़फोड़ तब हो रही है जब खुद देश के गृहमंत्री दिल्ली में जाट नेताओं से मुलाकात करके उनकी मांगें पूरी करने का भरोसा दे चुके हैं। गृहमंत्रालय के सूत्र बता रहे हैं कि राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद भी प्रदर्शनकारी हथियार डालने के मूड में नहीं हैं। अलग-अलग टुकड़ियों में उत्पात जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत