नई दिल्ली: अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में लगातार जारी है। सुनवाई के दौरान वकील अपनी-अपनी दलीलें जजों की बेंच के सामने रख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सितंबर, 2010 के अपने फैसले में अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को ‘राम लला’, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई कर रही है। आइए, जानते हैं इस सुनवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में:
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- अयोध्या सुनवाई LIVE: जानें, मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में
अयोध्या सुनवाई LIVE: जानें, मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। आइए, जानते हैं इस केस से जुड़े लाइव अपडेट्स...
Ayodhya Case Supreme Court Hearing Updates
-
12:34 PM (IST) Aug 23, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल जज की इस मांग को सही ठहराया और उत्तर प्रदेश सरकार से 2 हफ्ते के अंदर एफिडेविट फाइल करने को कहा है।
-
12:33 PM (IST) Aug 23, 2019
बाबरी मस्जिद मामले में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के खिलाफ निचली अदालत में मुकदमा सुन रहे स्पेशल जज ने सुप्रीम कोर्ट को लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
-
10:44 AM (IST) Aug 23, 2019
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 11वें दिन की सुनवाई शुरू हुई। निर्मोही अखाड़े की तरफ से सुशील जैन अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं।
-
10:36 AM (IST) Aug 23, 2019
पुजारी गोपाल दास के वकील रंजीत कुमार ने सुनवाई के 10वें दिन कहा था कि 1934 के बाद वहां नमाज नहीं पढ़ी गई, लेकिन मस्जिद बनने के बाद भी वहां हिंदुओं ने पूजा करना नहीं छोड़ा था।
-
10:36 AM (IST) Aug 23, 2019
मुस्लिम गवाह के बयान का हवाला देकर रंजीत कुमार ने कहा था कि मस्जिद बनने के बाद भी हिंदुओं ने पूजा करना नहीं छोड़ा।
-
10:36 AM (IST) Aug 23, 2019
रंजीत कुमार ने कहा था कि वह मूल पक्षकार हैं और उन्हें जन्मस्थान पर पूजा करने का अधिकार है और ये उनसे नहीं छीना जा सकता।
-
10:35 AM (IST) Aug 23, 2019
10वें दिन पुजारी गोपाल दास की ओर से पेश सीनियर वकील रंजीत कुमार ने दलीलें दी थीं।
-
10:35 AM (IST) Aug 23, 2019
अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई जारी है। आज दलीलों का 11वां दिन है।