वाराणसी: हुनर एक ऐसी कला है जो किसी के पास भी हो सकती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हुनर की दौलत सिर्फ अमीरों को नसीब हो। कभी-कभी हुनर ऐसे लोगों के पास भी चला जाता है जो तमाम मुश्किलों के इतर न सिर्फ जिंदगी जीने का सलीका जानते हैं बल्कि वो अपनी मेहनत के दम पर खुद को कामयाबी की दहलीज तक ले जाते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में वाराणसी के एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसके पास गजब की प्रतिभा है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की जिन्होंने एक दुर्घटना में अपने दोनों गंवा दिए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और जिंदादिली की एक नई मिसाल पेश कर दी। हांथ नहीं होने पर उन्होंने मुंह से कैंची पकड़ कर लोगों के बाल काटना शुरू किया। अपने इसी हुनर के कारण आज अंसार अहमद का नाम गिनीज बुक में शामिल होने जा रहा है। अंसार अहमद जिस अंदाज में मुंह में कैंची रखकर लोगों के बालों को काटते हैं उसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और