1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार बोर्ड ने पास लड़की को किया फेल, कॉपी जांच में टॉप-10 में आया नाम

बिहार बोर्ड ने पास लड़की को किया फेल, कॉपी जांच में टॉप-10 में आया नाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2017 11:41 pm IST,  Updated : Oct 21, 2017 11:43 pm IST

जिस लड़की को बिहार बोर्ड ने फेल घोषित कर दिया था उसने अपनी जिद के दम पर बिहार बोर्ड को आईना दिखा दिया है। सहरसा सिमरी बख्तियारपुर ब्लॉक के सिटनाबाद पंचायत की प्रियंका सिंह को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फेल घोषित कर दिया था।

Bihar board- India TV Hindi
Bihar board

पटना: जिस लड़की को बिहार बोर्ड ने फेल घोषित कर दिया था उसने अपनी जिद के दम पर बिहार बोर्ड को आईना दिखा दिया है। सहरसा सिमरी बख्तियारपुर ब्लॉक के सिटनाबाद पंचायत की प्रियंका सिंह को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फेल घोषित कर दिया था। प्रियंका ने अपने रिजल्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी। जांच में बोर्ड के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ। प्रियंका परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में उसे दसवां स्थान प्रापत् हुआ। वहीं हाईकोर्ट ने बिहार बोर्ड पर इस 10 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। 

दरअसल प्रियंका को संस्कृत सब्जेक्ट में केवल 9 नबंर मिले थे जिसकी वजह से वह फेल हो गई थी। साइंस सब्जेक्ट में भी जितना उसने लिखा था उस अनुमान से कम नंबर मिले थे। प्रियंका अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी। प्रियंका ने अपने आंसर सीट को स्कूटनी के लिए भेजा लेकिन बोर्ड ने नो चेंज कहकर उसे वापस भेज दिया। इसके बाद प्रियंका हाईकोर्ट पहुंची। 

बिहार बोर्ड ने यहां भी प्रियंका सिंह के दावे को झुठलाने की कोशिश प्रियंका ने कहा कि अगर वह फेल है तो कोर्ट उसकी आंसर-शीट दिखाए। हाईकोर्ट ने आंसर शीट दिखाने का निर्देश दिया । हाई कोर्ट ने बिहार बोर्ड को प्रियंका की संस्‍कृत और साइंस की आंसर शीट लेकर आने को कहा। बोर्ड ने कोई गड़बड़ी न होने की बात कही। प्रियंका ने जज साहब से कॉपी लेकर देखी तो कॉपी बदला हुआ पाया। उसने कोर्ट में अपनी हैंडराइटिंग का नमूना दिया। जिसके बाद बिहार बोर्ड में घोटाले का पता चला। दरअसल प्रियंका की आंसर शीट में बार कोडिंग गलत तरीके से हुई थी। प्रियंका की आंसर-शीट से दूसरी छात्रा संतुष्टि कुमारी को संस्‍कृत और साइंस में फेल से पास कर दिया गया। जबकि प्रियंका पास से फेल कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत