1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, बक्सर में अधिवक्ता की हत्या, कल छपरा में पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, बक्सर में अधिवक्ता की हत्या, कल छपरा में पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 06:49 pm IST

बक्सर में अज्ञात अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मॉडल टाउन बक्सर में हुई इस घटना में मृत अधिवक्ता का नाम चितरंजन सिंह बताया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: बिहार में अपराधियों के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। कल छपरा के मढौरा में पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग कर सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद अब बक्सर में अपराधियों ने तांडव मचाया। बक्सर में अज्ञात अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मॉडल टाउन बक्सर में हुई इस घटना में मृत अधिवक्ता का नाम चितरंजन सिंह बताया जा रहा है। हत्या की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 

आपको बता दें कि कल छपरा के मढ़ौरा में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एसआईटी के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह और कॉन्स्टेबल फारूक की हत्या कर दी थी। अपराधी एसआईटी की एके 47 और एक पिस्टल भी लूटकर ले गए। बताया जाता है कि मढ़ौरा टैक्सी स्टैंड के पास एसआईटी की टीम ने अपराधियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन स्कॉर्पियो के रूकते ही अपराधियों ने पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत