1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार CM नीतीश कुमार बोले अब बिना पढ़े टॉप होना नामुमकिन

बिहार CM नीतीश कुमार बोले अब बिना पढ़े टॉप होना नामुमकिन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2016 09:02 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 09:02 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में हुए टॉपर घोटाला का नाम लिए बिना कहा कि अब यहां बिना पढ़े टॉप होने की गुंजाइश नहीं है।

Nitish Kumar
- India TV Hindi
Nitish Kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में हुए टॉपर घोटाला का नाम लिए बिना कहा कि अब यहां बिना पढ़े टॉप होने की गुंजाइश नहीं है। इसका बहुत अच्छा इंतजाम हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ विदेश यात्राओं पर इशारों ही इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा, "मुझे विदेश यात्रा में कोई रुचि नहीं है।"

पटना के अधिवेशन भवन में शुक्रवार को आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल विकास में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण लेना ही होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 तक राज्य के एक करोड़ युवाओं को हुनरबंद बनाने का लक्ष्य है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लोकसभा चुनाव में की गई घोषणा और बाद में उसे जुमला कहने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृतसंकल्पित है। यही कारण है कि इसे सरकार के सात निश्चयों में शामिल किया गया है।

नीतीश ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा भी हुनर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हुनर कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को हुनरबंद बनाया गया। उन्होंने कहा, "ये सात निश्चय हैं, कोई जुमले नहीं हैं। कुछ लोग चुनाव के दौरान घोषणा करते हैं और बाद में चुनावी घोषणा को जुमला करार दे देते हैं। यह महागंठबंधन के साझा कार्यक्रम में शामिल है। इसे हर हाल में लागू किया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत