1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार पंचायत चुनाव: मतदान के दौरान हिंसक झड़प में 1 की मौत, 4 घायल

बिहार पंचायत चुनाव: मतदान के दौरान हिंसक झड़प में 1 की मौत, 4 घायल

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2016 05:23 pm IST,  Updated : May 06, 2016 05:54 pm IST

बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र में भदवास गांव स्थित एक मतदान केन्द्र पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए हैं।

Bihar voting election- India TV Hindi
Bihar voting election

हाजीपुर: बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र में भदवास गांव स्थित एक मतदान केन्द्र पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मतदान के दौरान भदवास गांव में दो गुटों के बीच मतदान केन्द्र के समीप मतदान केन्द्र पर जबरन कब्जा करने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 35 वर्षीय गुड्ड शर्मा की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण में राज्य के 38 जिलों के 61 प्रखंड में शुक्रवार को मतदान चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत