नई दिल्ली: बिहार के गया में करीब दो महीने पहले हुई हत्या का एक वीडियो सामने आया है। करीब 54 दिन पहले मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गॉव में शराब माफियाओ ने डांस पार्टी रखी थी जिसमे शराब माफियाओ ने रायफल लेकर स्टेज पर डांस किया। इसके साथ साथ दर्जनो राउंड गोलियां भी दागी। डांस करते करते जब शराब माफियाओ ने गांव के एक नाबालिग से पानी लाने को कहा। नाबालिग ने जब पानी लाने से इंकार किया तब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर ही नाबालिग की मौत हो गयी।
Related Stories
अब उसी हत्याकांड का वीडियो सामने आया है लेकिन 54 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी भी दे रहे हैं।
घटना अक्टूबर महीने की 29 तारीख की है। पीड़ित परिजनों ने कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेंगे जिसके बाद गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने थाना प्रभारी को सभी फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दिया आदेश।