1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार ने दो साल में वह किया जो कांग्रेस को करने में 60 साल लगे: भाजपा

मोदी सरकार ने दो साल में वह किया जो कांग्रेस को करने में 60 साल लगे: भाजपा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2016 09:48 pm IST,  Updated : May 26, 2016 11:27 pm IST

मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर कांग्रेस के इस कटाक्ष कि जश्न मनाने के लिए आखिर है क्या पर पलटवार किया।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर कांग्रेस के इस कटाक्ष कि जश्न मनाने के लिए आखिर है क्या पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि मुख्य विपक्षी दल द्वारा सत्ता में रहने पर जो किया गया उससे कहीं अधिक राजग सरकार ने किया है। भाजपा ने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर भ्रष्टाचार में रिकार्ड बनाने का आरोप लगाया। उसने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने तथा नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करने के लिए असत्य बोलने का आरोप लगाया।

भाजपा ने कहा कि विपक्षी दल को इस कारण लोग राज्य दर राज्य खारिज कर रहे हैं जबकि लोग भगवा दल को स्वीकार कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जहां छोड़ा व्यापक भ्रष्टाचार करके, वहां से सरकार ने बेहतर करना शुरू किया है। भले ही वह 2जी स्पेक्ट्रम या कोयला ब्लाकों का आवंटन हो या रसोई गैस उपभोक्ताओं एवं मनरेगा कार्यकर्ताओं को प्रत्यक्ष नकद अंतरण हो।

उन्होंने कहा, पहली बार 50 हजार गांवों को ब्राडबैन्ड सुविधाएं मुहैया कराई गईं। प्रत्येक पंचायत एवं छोटे कस्बों को 80 लाख रुपए एवं 21 करोड़ रुपए दिए गए। हमारी सरकार ने एक रैंक एक पेंशन को पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए मंजूरी दी। हमने दो साल में वह कर दिया जो कांग्रेस सरकारें 60 साल में नहीं कर पाईं। शर्मा ने दावा किया कि विभिन्न कल्याण उपायों के तहत 13 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला। देश बदल रहा है किन्तु कांग्रेस मोदी सरकार के प्रति अपनी नापसंदगी के कारण इसे देख नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा, हमने आगे लंबी सफलता के लिए एक मजबूत नींव रखी है। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर व्यापक प्रचार अभियान को लेकर कांग्रेस एवं भाजपा के बीच वाक्युद्ध छिड़ गया है। मुख्य विपक्षी दल ने आश्चर्य जताया है कि जश्न मनाने के लिए उसके पास है क्या।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत