1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, पांच की मौत, 40 कर्मी झुलसे

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, पांच की मौत, 40 कर्मी झुलसे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 08:46 pm IST

गुजरात के भरूच जिले में दाहेज स्थित एक रसायन फैक्टरी की भट्ठी में बुधवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग जाने से पांच कर्मियों की मौत हो गई और 40 अन्य झुलस गए।

गुजरात में फैक्टरी की...- India TV Hindi
गुजरात में फैक्टरी की भट्ठी में विस्फोट, पांच की मौत, 40 कर्मी झुलसे Image Source : TWITTER

भरूच: गुजरात के भरूच जिले में दाहेज स्थित एक रसायन फैक्टरी की भट्ठी में बुधवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग जाने से पांच कर्मियों की मौत हो गई और 40 अन्य झुलस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव कार्य जारी है।

भरूच के पुलिस अधीक्षक आर. वी. चूडास्मा ने बताया, ‘‘अभी तक पांच कर्मियों के मरने की पुष्टि हुई है। फैक्टरी से कुछ शव बरामद हुए हैं जबकि अन्य की मौत अस्पताल में हुई। बचाव कार्य जारी है।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 40 जख्मी कर्मियों को भरूच और वडोदरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। इससे पहले भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने कहा कि प्रभावित फैक्टरी के पास स्थित लाखी और लुवारा गांव के लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला जा रहा है। जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ है, उसके पास जहरीले रसायन वाले संयंत्र स्थित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत