1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेडी टीचर के मर्डर के पीछे क्या हैं मिस्ट्री, जानिए

लेडी टीचर के मर्डर के पीछे क्या हैं मिस्ट्री, जानिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2016 11:54 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 11:55 pm IST

: दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर मिली दिल्ली की एक स्कूल टीचर की मौत का सस्पेन्स गहराता जा रहा है, यूपी पुलिस ने हापुड़ में नहर से एक लड़की की डेड बॉडी बरामद की, डेड बॉडी के पास ही उस लड़की की कार भी थी। जानिए क्या है पूरा मामला.

naina family
naina family

कौन है नैना, कब, कैसे हुई मौत

दिल्ली की वजीराबाद में नैना का तीन मंजिला घर है। यहीं उसके पापा मम्मी और भाई रहते थे। ऊपर के मंजिलों पर किराए दार रहते हैं। तफ्तीश में पता चला कि नैना शनिवार को शाम 6 बजे के करीब घर से निकली थी। उसके निकलने के कुछ ही देर बाद पूरा परिवार कार से निकला था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की सीमा पर जाकर सबके फोन स्विच ऑफ हो गए थे।

मौके से मिली सैंट्रो कार में खून के निशान हैं जिससे पुलिस को लगता है कि नैना का मर्डर कार में किया गया होगा और बॉडी को कार सहित नहर में बहाने की कोशिश हुई थी। लेकिन सवाल ये है कि नैना को मारने के बाद से पूरा परिवार लापता क्यों है।

अगली स्लाइड में पढ़े पुलिस क्या मानती हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत