1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेडी टीचर के मर्डर के पीछे क्या हैं मिस्ट्री, जानिए

लेडी टीचर के मर्डर के पीछे क्या हैं मिस्ट्री, जानिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2016 11:54 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 11:55 pm IST

: दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर मिली दिल्ली की एक स्कूल टीचर की मौत का सस्पेन्स गहराता जा रहा है, यूपी पुलिस ने हापुड़ में नहर से एक लड़की की डेड बॉडी बरामद की, डेड बॉडी के पास ही उस लड़की की कार भी थी। जानिए क्या है पूरा मामला.

naina- India TV Hindi
naina

नई दिल्ली: दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर मिली दिल्ली की एक स्कूल टीचर की मौत का सस्पेन्स गहराता जा रहा है, यूपी पुलिस ने हापुड़ में नहर से एक  लड़की की डेड बॉडी बरामद की, डेड बॉडी के पास ही उस लड़की की कार भी थी, पुलिस ने लड़की की पहचान की, और उसके दिल्ली के घर पर पहुंच गई, तो पता चला कि नैना के माता पिता भी वारदात के रोज से ही गायब हैं, और उनका मोबाइल भी ऑफ है।

ये भी पढ़े-

दिल्ली से दूर वीरान इलाके में खड़ी एक लावारिस कार और नहर में तैरता एक लड़की का शव। सस्पेंस में उलझी इस कहानी की शुरूआत इन्हीं चंद किरदारों से हुई। दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर हापुड़ के पास लोगों ने नहर में शव देखा था और पुलिस को खबर दी थी। पुलिस पहुंची तो नहर से लड़की का शव निकाला गया।

नहर के किनारे मिला शव, भाई, माता-पिचा लापता

लड़की की उम्र करीब 25 साल थी और नहर के किनारे ही लावारिस हालत में खड़ी थी सैंट्रो कार। पुलिस के लिए सबसे अहम लड़की की शिनाख्त करना था और गाड़ी के मालिक का पता लगाना था। हापुड़ पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि इस लड़की का नाम नैना है ।

हापुड़ पुलिस के लिए अब ये चेहरा अनजान नहीं था। लावारिस गाड़ी के बारे में भी पुलिस जान चुकी थी। सैंट्रों कार नैना के पिता वेद प्रकाश की थी। पुलिस को अब ये केस सुलझाना बेहद आसान लग रहा था। पुलिस को लगा कि परिवार से पूछताछ के बाद लड़की और गाड़ी के नहर तक पहुंचने की कहानी पता चल जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुलिस जब दिल्ली के वजीराबाद पहुंची तो वहां ताला लटक रहा था और पिता और भाई का फोन भी स्विच ऑफ था।

घर में रहनेवाले किराएदारों के मुताबिक परिवार बेहद सीधा सादा था और नैना स्कूल में पढ़ाने के बाद ज्यादातर वक्त घर में ही बिताती थी।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत