1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बोकारो में गैंगरेप के बाद हाथ-पैर बांधकर किशोरी को रेलवे लाइन पर फेंका

बोकारो में गैंगरेप के बाद हाथ-पैर बांधकर किशोरी को रेलवे लाइन पर फेंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 10:58 pm IST

मंगलवार की सुबह जब इंटर में पढ़ने वाली किशोरी घर के समीप कुएं से पानी भरने गई थी उसी दौरान चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उनमें से दो ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया...

representational image- India TV Hindi
representational image

रांची: बोकारो के निकट चंद्रपुरा रेलवे सेक्शन से पुलिस ने सामूहिक बलात्कार की पीड़िता एक किशोरी को हाथ पैर बंधे हालत में रेलवे लाइन से बरामद किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने आज बताया कि रेलवे के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह चंद्रपुरा रेलवे सेक्शन से 17 वर्षीय एक किशोरी को हाथ-पैर बंधी स्थिति में बरामद किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार मंगलवार की सुबह जब इंटर में पढ़ने वाली किशोरी घर के समीप कुएं से पानी भरने गई थी उसी दौरान चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उनमें से दो ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उन्होंने उसे किसी को घटना के बारे में न बताने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की और इस दौरान बेहोश हो जाने पर उसके हाथ पैर बांधकर उसे समीप की रेलवे लाइन पर छोड़ दिया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि सुबह समीप आती ट्रेन के हॉर्न से उसे होश आया तो उसने किसी प्रकार अपने को बंधी हालत में ही रेलवे लाइन से हटाया और चिल्लाई। जिसके बाद ट्रेन ड्राइवर की सूचना पर समीप के स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी।

पुलिस ने चिकित्सा जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत