1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अकालतख्त एक्सप्रेस में मिला बम, अबू दुजाना का बदला लेने की धमकी

अकालतख्त एक्सप्रेस में मिला बम, अबू दुजाना का बदला लेने की धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2017 08:54 am IST,  Updated : Aug 10, 2017 09:22 am IST

बम की सूचना मिलने के बाद ट्रेन को अमेठी के इन्हौना के पास अकबरगंज हाल्ट के पास रोका गया था। बम की सूचना बी-3 एसी कोच में मिली थी। इसके बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारकर तलाशी ली गई। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 12317 में देर रात लगभग स

Akal Takht Express- India TV Hindi
Akal Takht Express

नई दिल्ली: अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर अकालतख्त ट्रेन में बम होने की खबर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही अमेठी पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। यह बम ट्रेन के टॉयलट में मिला। पुलिस को ट्रेन से बम के पास एक चिट्ठी भी मिली है जिसमें लश्कर के कमांडर अबु दुजाना की मौत का बदला लेने की धमकी दी गयी है। ट्रेन कोलकाता से अमृतसर जा रही थी। ये भी पढ़ें: AAP ने पूरे देश में उड़ने का ख्याल छोड़ा, दिल्ली तक समेटे अपने पंख

बम की सूचना मिलने के बाद ट्रेन को अमेठी के इन्हौना के पास अकबरगंज हाल्ट के पास रोका गया था। बम की सूचना बी-3 एसी कोच में मिली थी। इसके बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारकर तलाशी ली गई। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्या 12317 में देर रात लगभग सवा 1 बजे संदिग्ध विस्फोटक की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद अमेठी पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन बम निरोधक दस्ते को पहुंचने में सुबह का 4 बज गया।

आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि जांच में पाया गया कि यह कम तीव्रता का विस्फोटक था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस ट्रेन की छानबीन की गई और पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत