नागपुर: नागपुर में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया हैं जिसमें एक पिता ने अपने बेटी के प्रेमी का मर्डर करा दिया। 17 साल के एक लड़के की पिटाई की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है।
ये भी पढ़े-
- सिर्फ 5 दिनों में पाएं पेट की चर्बी से निजात
- किडनी के स्टोन से पाना है निजात, तो रोजाना आधा कप करें इसका सेवन
- रोजाना खाली पेट बेकिंग सोडा पानी पीने के हैं बेमिसाल फायदे, जानिए
खबरों के मुताबिक लड़का पड़ोस में रहने वाली 12वीं क्लास की एक लड़की से दोस्ती रखता था। 17 साल का शुभम सोनेगांव में अपने माता-पिता के साथ रहता था और हाल ही में उसकी बहन की शादी हुई थी। शुभम का परिवार अपने बेटे की मौत से बुरी तरह टूट चुका हैं। लड़की के पिता को यह बात पसंद नहीं थी और इसलिए उसने लड़के की सुपारी देकर हत्या करवा दी।
फिल्मी स्टाइल में किया मर्डर
20 तारीख की आधी रात को सुनसान सड़क पर जो कुछ हुआ उसकी गवाह सिर्फ यह वीडियो हैं। आरोपों के मुताबिक पूरा मामला सुपारी किलिंग से जुड़ा हुआ है और शुभम की हत्या करने वाले सभी लोग दिलीप शाह गैंग के गुर्गे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में आपको साफ नज़र आ रहा है कि दिलीप शाहू टोली ने शुभम पर किस तरह फ़िल्मी स्टाइल में हमला किया। शुभम भागने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उस पर हमला किया। शुभम सुनसान सड़क पर गिर पड़ता है। शुभम नीचे गिरता है तब तक एक आरोपी उस तक पहुंच जाता है। शुभम के पकड़ में आते ही दूसरे हत्यारे भी शुभम को घेर लेते हैं और उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों के हाथ में डंडे भी थे। इन्हीं डंडों का वार शुभम के सिर पर पड़ा वो निढाल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
आरोपी शुभम को मरा समझकर उसे अस्पताल ले गए। आरोपियों ने सबको बताया कि शुभम उन्हें गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला, लेकिन जब परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शुभम की हालत देखने के बाद इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
प्रेम संबंध के शक में करवाया मर्डर
शुभम के परिवार के मुताबिक पवन महाजन ने शुभम की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पवन महाजन को शुभम और उसकी बेटी के बीच प्रेम संबंध का शक था। पवन महाजन ने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसके बाद पवन ने शुभम की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पवन ने दिलीप शाहू को शुभम की सुपारी दी थी।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रेम संबंध और सुपारी किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
17 साल का शुभम सोनेगांव में अपने माता-पिता के साथ रहता था और हाल ही में उसकी बहन की शादी हुई थी। शुभम का परिवार अपने बेटे की मौत से बुरी तरह टूट चुका है, हालांकि वे अपने बेटे के किसी भी लड़की से संबंध होने की बात को वह नकार रहे हैं।
देखे वीडियो-