1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार: स्मृति ईरानी की जगह राज्यवर्धन सिंह राठौर बने IB मंत्री, पीयूष गोयल को वित्त का अतिरिक्त प्रभार

मोदी सरकार: स्मृति ईरानी की जगह राज्यवर्धन सिंह राठौर बने IB मंत्री, पीयूष गोयल को वित्त का अतिरिक्त प्रभार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2018 09:55 pm IST,  Updated : May 14, 2018 11:16 pm IST

चौथी सालगिरह से पहले मोदी सरकार के मंत्रिमंडल एक बार फिर फेरबदल की गई है।

केंद्रीय मंत्री...- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: चौथी सालगिरह से पहले मोदी सरकार में एक बार फिर फेरबदल की गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं स्मृति ईरानी से अब ये मंत्रालय वापस ले लिया गया है स्मृति की जगह अब इस मंत्रालय की कमान मौजूदा खेल मंत्री मेजर राज्यवर्धन सिंह राठौर को दी गई है। अब स्मृति के पास सिर्फ कपड़ा मंत्रालय बचा है। वहीं पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे कंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह वित्त मंत्रालय की कमान केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई है। पीयूष अरुण जेटली के ठीक होने तक वित्त मंत्रालय देखेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत