1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश आज मना रहा 72वां आर्मी डे, पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान

देश आज मना रहा 72वां आर्मी डे, पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2020 10:31 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 10:31 am IST

देश आज 72वां आर्मी डे मना रहा है। 2020 का आर्मी डे बेहद खास है क्योंकि आर्मी डे के मौके पर पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान है। आर्मी डे पर आज कैप्टन तानिया शेरगिल को पहली महिला परेड कमांडर बनने का गौरव हासिल हुआ है।

देश आज मना रहा 72वां आर्मी डे, पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान- India TV Hindi
देश आज मना रहा 72वां आर्मी डे, पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान

नई दिल्ली: देश आज 72वां आर्मी डे मना रहा है। 2020 का आर्मी डे बेहद खास है क्योंकि आर्मी डे के मौके पर पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान है। आर्मी डे पर आज कैप्टन तानिया शेरगिल को पहली महिला परेड कमांडर बनने का गौरव हासिल हुआ है। कैप्टन तानिया पुरुषों की परेड का नेतृत्व कर रही हैं। कैप्टन तानिया की चार पीढ़ियों का आर्मी से नाता रहा है। उनके पिता, दादा और परदादा भी आर्मी में रहे हैं। 

Related Stories

बता दें कि फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में आर्मी डे मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 में करियप्पा ने आर्मी के पहले कमांडर-इन-चीफ की कमान संभाली थी। 1947 की भारत-पाक जंग में करियप्पा ने सेना का नेतृत्व किया था। करियप्पा को 1986 में दूसरे फील्ड मार्शल के खिताब से नवाजा गया था। इससे पहले 1973 में भारत के पहले फील्ड मार्शन बनने का सम्मान सैम मानेकशॉ को प्राप्‍त है।

सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है। दिल्ली में सेना कमान मुख्यालय के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में सैन्य परेड और शक्ति प्रदर्शन के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके सेना दिवस को मनाया जाता है।

बता दें कि भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। भारतीय सेना की पूरे विश्‍व में एक अलग पहचान है। आर्मी डे के मौके पर आज परेड में 90 टैंक, के-9 वज्र, धनुष तोप और आकाश मिसाइल शामिल है। बता दें कि भारतीय सेना के 13 लाख जवान अलग अलग जगहों पर तैनात हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत